धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 22 सितंबर 2025 : मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों के लिए विशेष लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 22 सितंबर 2025, सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। हस्त नक्षत्र से गुजरते हुए चंद्रमा के प्रभाव से दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कन्या राशि में त्रिग्रह और शशि-आदित्य योग भी बन रहे हैं। इन संयोगों का असर हर राशि पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। जानिए आज का राशिफल।

Rashifal 22 सितंबर 2025, सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। हस्त नक्षत्र से गुजरते हुए चंद्रमा के प्रभाव से दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कन्या राशि में त्रिग्रह और शशि-आदित्य योग भी बन रहे हैं। इन संयोगों का असर हर राशि पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी।
भाग्य प्रतिशत : 86
उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन प्रसन्नता में बीतेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। शाम को कुछ खर्च अधिक हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत : 90
उपाय : दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ करें।

मिथुन राशि

आज काम का दबाव रहेगा लेकिन सहयोग भी मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कहीं से धन प्राप्ति का मार्ग खुलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत : 88
उपाय : देवी दुर्गा के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि

प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा।
भाग्य प्रतिशत : 84
उपाय : दुर्गा चालीसा पढ़ें और कन्या को फल दान करें।

सिंह राशि

नौकरी या व्यवसाय में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। वरिष्ठजनों और पिता से सहयोग मिलेगा। तकनीकी या विदेश से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
भाग्य प्रतिशत : 86
उपाय : मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि

आपकी बुद्धि और अनुभव से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से सम्मान मिलेगा। शिक्षा और कारोबार में प्रगति होगी।
भाग्य प्रतिशत : 88
उपाय : गायत्री चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

सामाजिक कार्यों में भागीदारी से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है।
भाग्य प्रतिशत : 86
उपाय : गणेश जी को लड्डू अर्पित करें और देवी के 32 नाम स्तोत्र पढ़ें।

वृश्चिक राशि

घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां पूरी होंगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। अप्रत्याशित आर्थिक लाभ की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत : 81
उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शुभ ग्रह योग से धन प्राप्ति होगी। रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत : 84
उपाय : दुर्गा कवच और सप्तशती के प्रथम अध्याय का पाठ करें।

मकर राशि

आज का दिन व्यस्त रहेगा। मेहनत और सूझबूझ से लाभ मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत : 86
उपाय : किसी कन्या को फल दान करें।

कुंभ राशि

भाग्य मजबूत रहेगा। धन, यश और कर्म में वृद्धि होगी। अटका हुआ काम पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर पुण्य लाभ मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत : 84
उपाय : माता शैलपुत्री की पूजा करें और सप्तशती का प्रथम अध्याय पढ़ें।

मीन राशि

मनोकामना पूरी होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। धार्मिक यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
भाग्य प्रतिशत : 86
उपाय : नवार्ण मंत्र का जप करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india