आज का राशिफल 24 जून 2025: मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष लाभकारी, शशि योग से चमकेगी किस्मत, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
इसके अलावा चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु और सूर्य की युति, वहीं द्वादश भाव में शुक्र की स्थिति विशेष फलदायी रहेगी। जानते हैं आपकी राशि का आज का राशिफल -

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और रोहिणी व मृगशिरा नक्षत्र में भ्रमण करेगा। आज चंद्रमा शशि योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु और सूर्य की युति, वहीं द्वादश भाव में शुक्र की स्थिति विशेष फलदायी रहेगी। जानते हैं आपकी राशि का आज का राशिफल –
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। पंचम भाव में मंगल की उपस्थिति से कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।
शुभ उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 87%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा, शत्रुओं से सावधान रहें। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। कोई रुका हुआ काम आज परेशानी का कारण बन सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
लकी प्रतिशत: 86%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। कुछ पुराने बिल या ऋण आज मानसिक तनाव दे सकते हैं। दिन का दूसरा हिस्सा फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 90%
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज मित्रों से सहयोग मिलेगा और किसी काम में सफलता प्राप्त होगी। कोई छुपा हुआ राज उजागर हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी।
शुभ उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 83%
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कार्यस्थल पर सतर्कता रखनी होगी। ससुराल पक्ष से रिश्तों में सुधार संभव है। जोखिम वाले काम से बचें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
शुभ उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
लकी प्रतिशत: 81%
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। छोटे लाभ के चक्कर में बड़ा लाभ हाथ से न निकलने दें। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ उपाय: श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री अर्पित करें।
लकी प्रतिशत: 83%
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
आज लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। पड़ोसियों और मित्रों से मदद मिलेगी।
शुभ उपाय: पहली रोटी गाय को खिलाएं।
लकी प्रतिशत: 82%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
नौकरी में अच्छा अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। तकनीकी मामलों में परेशानी आ सकती है, धैर्य रखें।
शुभ उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 81%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी से कर्ज लेने से बचें। मेहनत रंग लाएगी। तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ उपाय: जरूरतमंदों को चावल का दान करें।
लकी प्रतिशत: 86%
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी।
शुभ उपाय: ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।
लकी प्रतिशत: 82%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी बहस में न पड़ें। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
लकी प्रतिशत: 83%
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। किसी शुभ कार्य में भागीदारी संभव है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, हनुमान चालीसा पढ़ें।
लकी प्रतिशत: 91%