Aaj ka Rashifal 26 july 2025: त्रिग्रह और गजलक्ष्मी योग से वृषभ, मिथुन, कुंभ राशि को मिलेगा धन, प्रेम और सफलता का लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: आज 26 जुलाई 2025, शनिवार को ग्रहों की विशेष युति बन रही है। चंद्रमा का गोचर कर्क से सिंह राशि में हो रहा है और साथ ही मघा नक्षत्र से संचार होगा।

Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: आज 26 जुलाई 2025, शनिवार को ग्रहों की विशेष युति बन रही है। चंद्रमा का गोचर कर्क से सिंह राशि में हो रहा है और साथ ही मघा नक्षत्र से संचार होगा। दिन के पहले भाग में चंद्रमा, सूर्य और बुध का त्रिग्रह योग बनेगा, जबकि दूसरे भाग में चंद्रमा, मंगल और केतु त्रिग्रह योग बनाएंगे। शुक्र के गोचर से गुरु के साथ गजलक्ष्मी योग भी बन रहा है। इस शुभ संयोग से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को धन, प्रेम और सफलता के योग बनेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि | Aries Horoscope Today
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। चंद्रमा चतुर्थ और पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। सुबह का समय सुखद और आनंददायक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। सेहत और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope Today
आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। शुक्र का गोचर मिथुन राशि में होने से आर्थिक लाभ और भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग और विदेशी लाभ का योग है। शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन राशि | Gemini Horoscope Today
गुरु और शुक्र की युति से आज का दिन सुखद समाचार और आर्थिक लाभ लेकर आएगा। तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता से सफलता मिलेगी। बच्चों और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लव लाइफ भी मधुर रहेगी। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है।
कर्क राशि | Cancer Horoscope Today
आज खर्च अधिक हो सकता है लेकिन कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। संबंध मजबूत होंगे और मनोरंजन में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि | Leo Horoscope Today
चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर से आज मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। विदेश से समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष से विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि | Virgo Horoscope Today
आज दिन का पहला भाग ठीक रहेगा लेकिन दोपहर बाद खर्चे बढ़ सकते हैं। शिक्षा में ध्यान और जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बिजनेस में लाभ होगा लेकिन अपेक्षा से कम। प्रेम संबंधों में संयम बरतें।
तुला राशि | Libra Horoscope Today
काम में सफलता और सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। धन प्राप्ति का योग है। परिवार से सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope Today
आज खर्च और काम का दबाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से तालमेल जरूरी है। प्रेम संबंध बेहतर होंगे। जोखिम से बचें। संयम और सतर्कता से दिन बिताएं।
धनु राशि | Sagittarius Horoscope Today
आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय बीतेगा। धन और उपहार की प्राप्ति होगी। लव लाइफ मधुर रहेगी।
मकर राशि | Capricorn Horoscope Today
सेहत पर ध्यान दें और योजनाएं गुप्त रखें। खर्च अधिक रहेगा। अचानक स्थिति परिवर्तन संभव है। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में योजनाएं बदल सकती हैं।
कुंभ राशि | Aquarius Horoscope Today
आज का दिन धन, प्रेम और सफलता के संकेत दे रहा है। नए संबंध बनेंगे। परिवार के साथ समय मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। यात्रा और कारोबार से लाभ संभव है।
मीन राशि | Pisces Horoscope Today
भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। काम और कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693