धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 26 जून 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा वेशी योग का लाभ, जानिए सभी राशियों का भविष्यफल

दो शुभ योग आज के दिन को कई राशियों के लिए विशेष बना रहे हैं। जानिए, आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन—

आज का राशिफल 26 June 2025 in Hindi: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेगा। यह गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जिससे चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही सूर्य से दूसरे भाव में बुध की स्थिति वेशी योग का निर्माण कर रही है। ये दो शुभ योग आज के दिन को कई राशियों के लिए विशेष बना रहे हैं। जानिए, आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन—

Horoscope aaj ka rashifal

मेष राशि (Aries) आज का राशिफल

आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें और आलस्य से बचें।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus) आज का राशिफल

गुरुवार का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने वाला है। शत्रु आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं लेकिन आपको कोई हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। खर्च बने रहेंगे लेकिन सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी।

भाग्य प्रतिशत: 74%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini) आज का राशिफल

आज का दिन रचनात्मकता में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आपकी कला और कौशल निखरकर सामने आएंगे। कोई नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

कर्क राशि (Cancer) आज का राशिफल

दिन मानसिक रूप से थोड़ा उलझन भरा रहेगा। अनावश्यक दिखावे से बचें और बातचीत में संयम रखें। आय में वृद्धि हो सकती है, विशेषकर विदेश से जुड़े व्यवसायियों के लिए। बजट बनाकर चलना आज फायदेमंद रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें।

सिंह राशि (Leo) आज का राशिफल

गुरु-चंद्रमा की युति शुभ परिणाम देने वाली है। मित्रों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अहंकार से बचें और विनम्रता से काम लें।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: शिवलिंग का दूध और घी से अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo) आज का राशिफल

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारीगण सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। आपकी कोई छिपी प्रतिभा सामने आएगी जिससे आपको मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: केसर या पीले चंदन का तिलक लगाएं और गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशि (Libra) आज का राशिफल

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा, नौकरी और व्यापार तीनों में सफलता के संकेत हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का राशिफल

आज का दिन प्रेम और पारिवारिक सामंजस्य से परिपूर्ण रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius) आज का राशिफल

आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। टीमवर्क से कार्य पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। पिता या चाचा से लाभ मिलने की संभावना है।

भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक करें।

मकर राशि (Capricorn) आज का राशिफल

दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावुकता में कोई निर्णय न लें। भाइयों से संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: चने की दाल का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का राशिफल

आपका अनुभव और ज्ञान आज आपके काम आएगा। तकनीकी क्षेत्रों में प्रगति होगी। रिसर्च और अध्ययन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और कोई अहम सूचना प्राप्त हो सकती है।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces) आज का राशिफल

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और व्यावसायिक गतिविधियों में उन्नति होगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक सलाह से निर्णय लेना आज फायदेमंद रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *