28 जून 2025 का राशिफल: जानिए आज किस राशि की किस्मत चमकेगी
कर्क राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी द्वारा बताई गई सभी 12 राशियों की विस्तार से भविष्यवाणी।

आज 28 जून, शनिवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। मेष राशि वालों को प्रॉपर्टी में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं, वहीं कर्क राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्बी द्वारा बताई गई सभी 12 राशियों की विस्तार से भविष्यवाणी।
मेष राशि
आज के दिन मेष राशि वालों को प्रॉपर्टी से बड़ा लाभ हो सकता है। किसी रुके हुए पैसे के मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। उधार लेने-देने से बचें और अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में नई डील फाइनल हो सकती है। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। थकान से बचने के लिए ध्यान अवश्य करें। शुभ रंग लाल और भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।
वृषभ राशि
वृष राशि के लोग आज अपनी चतुराई से हर काम को पूरा करेंगे। पुरानी पारिवारिक गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। कामकाज में थोड़ी मेहनत बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोग नए संपर्क बनाएंगे। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। खानपान पर ध्यान रखें, डायबिटीज व बीपी के मरीज लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग केसरिया और शुभ अंक 9 रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए संपर्क बनाने का है। युवा वर्ग को परीक्षा से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलेगा। लापरवाही से फायदे के मौके हाथ से जा सकते हैं, इसलिए योजना किसी से शेयर न करें। कारोबार में बदलाव फायदेमंद रहेंगे। विवाहित जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। तनाव से बचने के लिए अपने शौक पूरे करें। शुभ रंग लाल और भाग्यशाली अंक 4 है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को लंबे समय से रुके काम में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में संतान से खुशखबरी मिल सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें। कारोबार में गुणवत्ता पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट को गंभीरता से लें। परिवार में शांति बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। शुभ रंग गहरा लाल और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। पारिवारिक और व्यवसायिक कामों में संतुलन जरूरी रहेगा। युवाओं को करियर पर ध्यान देना चाहिए। करीबी रिश्तों में गलतफहमी से बचें। व्यवसाय में पुरानी परेशानियां दूर होंगी। पार्टनरशिप में विवाद खत्म होंगे। जीवनसाथी की सलाह से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग नीला और अंक 6 शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक गलतफहमियां दूर होंगी। बाहरी लोगों से विवाद से बचें। व्यवसाय में नए काम की बजाय पुराने कामों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अफेयर से दूरी रखें। चोट-चपेट से बचें। शुभ रंग बादामी और अंक 3 रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोग अपने अनुशासन से लक्ष्य हासिल करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। काम का बोझ ज्यादा होगा, इसलिए जिम्मेदारी बांटें। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी कर्मचारी से नुकसान हो सकता है। ऑफिस का कोई काम पूरा होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक यात्रा का प्लान बन सकता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए ध्यान करें। शुभ रंग ऑरेंज और भाग्यशाली अंक 7 रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लाभ देगा। महंगी चीज की खरीदारी का फैसला हो सकता है। किसी यात्रा का योग है। पैसों के मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय में हर निर्णय खुद लें। जमीन से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रखें। सिरदर्द या अपच से बचने के लिए योग करें। शुभ रंग नीला और अंक 2 रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोग घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे। सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। रिश्तेदारों का आना होगा। पढ़ाई में लापरवाही न करें। व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे। प्रचार-प्रसार पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी वाले लोग गलत कामों से बचें। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। कब्ज की समस्या हो तो इलाज करवाएं। शुभ रंग पीला और भाग्यशाली अंक 2 रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। नकारात्मक स्थिति से बाहर निकलने में सफल होंगे। पॉलिसी या निवेश से लाभ मिलेगा। दोपहर बाद स्थितियां बदल सकती हैं, कोई दोस्त मदद मांग सकता है। घर में छोटी बात पर विवाद न करें। ऑफिस में गलती से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पेट की दिक्कत को नजरअंदाज न करें। शुभ रंग केसरिया और अंक 7 शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन आरामदायक रहेगा। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में शादी से जुड़ी चर्चा हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। ऊर्जा का सही उपयोग करें। कारोबार में लाभ के योग हैं। अवैध कामों से दूर रहें। पार्टनरशिप में फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुकून देगा। मानसिक तनाव दूर करने के लिए योग करें। शुभ रंग केसरिया और अंक 2 रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों का दिन दूसरों की मदद में बीतेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी गलती को तुरंत सुधारें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में रुकावट आ सकती है। नया काम शुरू करने से पहले जानकारी पूरी लें। नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। मौसम के असर से खुद को बचाएं। शुभ रंग हरा और भाग्यशाली अंक 8 रहेगा।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693