धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लिए केंद्र योग शुभ और लाभकारी, जानिए आज का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025:आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। राहु के साथ चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बन रहा है,

 Aaj Ka Rashifal 4 October 2025:आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। राहु के साथ चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बन रहा है, लेकिन गुरु की दृष्टि इस प्रभाव को कम कर रही है। साथ ही मंगल, गुरु और चंद्रमा के मध्य बन रहा केंद्र योग कई राशियों के लिए लाभ और प्रगति का संकेत दे रहा है। विशेष रूप से मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत शुभ रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उसका फल लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा। दांपत्य जीवन में हल्का तनाव संभव है, संयमित वाणी स्थिति को संभाल सकती है। घर की सजावट पर धन खर्च होगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और पीपल पर जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

दुविधा और उलझनों का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा और परिवार को प्राथमिकता देंगे। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है। छोटे निवेश से बचें और कार्यस्थल पर सतर्क रहें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन लाभ और आनंद से भरपूर रहेगा। प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से भविष्य में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और पान अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचें। विरोधी शांत रहेंगे, फिर भी सतर्क रहें। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और शाम मनोरंजन में बीतेगी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कोई अप्रत्याशित अवसर प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। परिवार में विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी मधुर रखें। कीमती सामान सुरक्षित रखें।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: जरूरतमंद को अन्न दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

पुरानी परेशानियां दूर होंगी और राहत महसूस करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी, हालांकि विरोधियों से सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और उपहार मिलने की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

तुला राशि (Libra)

सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में टीमवर्क से लाभ मिलेगा। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन नया काम शुरू करने से बचें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ मनोरंजन संभव है।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी होगी। प्रेम जीवन मजबूत रहेगा और घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा लाभकारी होगी। सहकर्मियों से विवाद न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शनि मंत्र का जप करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज परिश्रम का परिणाम सकारात्मक रहेगा। कामकाज का दबाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी। पारिवारिक मतभेद संभव हैं, वाणी संयमित रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

खर्च अधिक रहेंगे। किसी खास मित्र को उपहार दे सकते हैं। नौकरी में सहयोगियों से मदद मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी वरिष्ठ से परामर्श लाभकारी होगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और तुलसी को दूध अर्पित करें।

मीन राशि (Pisces)

परिवार संग समय आनंदपूर्ण रहेगा। घर के लिए विशेष वस्तु खरीद सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बच्चों को लेकर चिंता संभव है। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा और रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india