छत्तीसगढ़

ABVP बिलासपुर का अनूठा प्रयास, राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगी ‘रन फॉर नेचर’ मैराथन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर शहर में “रन फॉर नेचर” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का मुख्य विषय “स्क्रीन टाइम टू ग्रीन टाइम” रखा गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन की बढ़ती लत से बाहर निकालकर प्रकृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

BILASPUR NEWS. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर शहर में “रन फॉर नेचर” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का मुख्य विषय “स्क्रीन टाइम टू ग्रीन टाइम” रखा गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन की बढ़ती लत से बाहर निकालकर प्रकृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें: Jaya Kishori: बिलासपुर भक्ति में डूबेगा, 9 जनवरी से जया किशोरी की ‘नानी बाई का मायरा’, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

एबीवीपी प्रारंभ से ही विद्यार्थियों एवं युवाओं के मानसिक, शारीरिक और चारित्रिक विकास के लिए सतत कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह मैराथन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें: Viral Video: सरकारी स्कूल में ‘लूलिया’ गाने पर 11वीं के छात्रों का गंदा डांस, वीडियो देख भड़के लोग!

इस आयोजन की जानकारी देते हुए एबीवीपी बिलासपुर महानगर के मंत्री अतिंद्र दीवान ने बताया कि “रन फॉर नेचर” केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं को प्रकृति से जोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का अभियान है। उन्होंने शहर के समस्त युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रांत एसएफडी संयोजक अद्वैत मिश्रा, सुजय पांडेय, पीयूष तिवारी, रिशु साहू, आस्तिक साहू, देवेश शर्मा, मानसी तिग्गा, राशि मिश्र, विंटर कुमार, मोनिश प्रजापति, विपुल अग्रवाल, झंकार साहू, अजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india