छत्तीसगढ़

Crime News: State Bank of India में 2.06 करोड़ का गबन, फरार कैशियर को ACB ने दबोचा

मामला उजागर होने पर जून 2025 में बैंक प्रबंधन ने आरोपी को निलंबित कर रीजनल बिजनेस ऑफिस, जगदलपुर में अटैच किया था। हालांकि, निलंबन के बाद वह न तो नई पदस्थापना स्थल पर पहुंची और न ही शाखा में उपस्थित हुई। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।

BILASPUR NEWS. बिल्हा स्थित State Bank of India (एसबीआई) शाखा में 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपये के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार कैशियर तेजवथ थीरापतमम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले आठ महीनों से फरार थी।

ये भी पढ़ें: Viral Video: धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, 1000 रुपए लूंगी”, डिलीवरी के बाद वसूली करने वाली दो नर्सें सस्पेंड

साल 2025 में शाखा के खातों और नकदी मिलान में भारी अंतर सामने आया था। शाखा प्रबंधक पीयूष बारा द्वारा कराई गई आंतरिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि तत्कालीन कैशियर ने बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर कर अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का गबन किया।
मामला उजागर होने पर जून 2025 में बैंक प्रबंधन ने आरोपी को निलंबित कर रीजनल बिजनेस ऑफिस, जगदलपुर में अटैच किया था। हालांकि, निलंबन के बाद वह न तो नई पदस्थापना स्थल पर पहुंची और न ही शाखा में उपस्थित हुई। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
शाखा प्रबंधक की शिकायत पर ACB ने 19 जनवरी 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(A), 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3) और 340(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बैंक परिसर में देखी गई है। सूचना मिलते ही ACB टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि गबन की गई राशि और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा सके।

ये भी पढ़ें: Accident News: NH-130 पर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

ACB का कहना है कि मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india