Bilaspur News: दीपावली की रात शराब बना अनहोनी का कारण: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को चाकू से किया लहूलुहान
खुशियों के त्योहार दीपावली की रात बिलासपुर में एक परिवार पर मातम छा गया। सरजू बगीचा इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद पर चाकू से वार कर लिया। युवक के सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

BILASPUR NEWS. खुशियों के त्योहार दीपावली की रात बिलासपुर में एक परिवार पर मातम छा गया। सरजू बगीचा इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद पर चाकू से वार कर लिया। युवक के सीने और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी मुकेश साहू सिंधी कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान में काम करता है। सोमवार शाम दीपावली के मौके पर उसने शराब पी ली और घर पहुंचा। नशे की हालत में उसकी पत्नी मंजू साहू से कहा-सुनी हो गई। विवाद बढ़ता गया और गुस्से में आकर मुकेश ने अचानक चाकू उठाया और खुद को सीने और पेट में वार कर लिया।
घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ मुकेश को भाई दुर्गेश और आसपास के लोगों ने सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें:Balod News: बालोद में दिवाली के दिन व्यापारी का शव संदिग्ध हालात में मिला
परिजनों का कहना है कि मुकेश को शराब की लत थी और दीपावली पर शराब पीने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी जान देने की कोशिश कर डाली। पुलिस ने मामले में घरेलू विवाद और नशे की हालत में आत्मघाती कदम उठाने के एंगल से जांच शुरू कर दी है।






