News

युवा मोर्चा में जिला कार्यसमिति की घोषणा भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर के जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा ! देखिए सूची

जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

बिलासपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव जी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार करते हुए जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जी की अनुशंसा पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की।

इस घोषणा के साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को गति देने का संकल्प दोहराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ स्तर तक युवा शक्ति को संगठित करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देगी।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india