छत्तीसगढ़

Crime News:वसूली कांड में फँसे एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल सस्पेंड

बिलासपुर जिले के पूर्व और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी (ASP) राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें जल्द निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर जिले के पूर्व और वर्तमान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें जल्द निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:Crime News: साप्ताहिक बाजार से लापता दो सगी बहनों के शव नदी में मिले, क्षेत्र में मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला?

​हाल ही में एक स्पा संचालक ने अपने ही डिवाइस से गुप्त तरीके से एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल का एक वीडियो तैयार किया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। स्पा संचालक का आरोप है कि एएसपी जायसवाल उससे स्पा संचालन के बदले अवैध वसूली (पैसों की मांग) करते थे।

​संचालक ने गंभीर खुलासे करते हुए बताया कि पैसे नहीं देने पर राजेंद्र जायसवाल ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया था, जहाँ उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया। ​संचालक के अनुसार उनके स्पा में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं होती है, फिर भी उन पर दबाव बनाया जा रहा था। ​पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस महानिरीक्षक (IG) से की है और साक्ष्य के रूप में ऑडियो-वीडियो भी पेश किए हैं।

ये भी पढ़ें:Crime News: काम दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

7 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के आदेश

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। ​बिलासपुर एसएसपी (SSP) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे वायरल वीडियो, ऑडियो क्लिप और शिकायत में उल्लेखित तथ्यों की निष्पक्ष जांच करें। जांच अधिकारी को सात दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

गृहमंत्री की कड़ी नाराजगी

​प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने एएसपी राजेंद्र जायसवाल की इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने आरोपी अधिकारी को जल्द सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india