सीएम के जन्मदिन पर हितग्राहियो का सम्मान….श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नेरखा मान….
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम मंडल युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

Bilaspur news.भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम मंडल युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, लाभार्थियों एवं सफाई मित्रों को शाल, श्रीफल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ सकारात्मक सामाजिक संदेश देना रहा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में शहर जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, पश्चिम मंडल महामंत्री विजय यादव एवं संजय अग्रवाल, पार्षद नितिन पटेल, पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री अरुण लास्कर व पंकज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थी और सफाई मित्र उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






