छत्तीसगढ़

​Gossip News: “सावधान! इस गांव में ‘चुगली’ करना पड़ेगा महंगा, गॉसिप की तो जेब से ढीले होंगे 5000 रुपये”

जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पिछले कुछ समय से 'चुगली' के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण था। कुछ सप्ताह पहले दो पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी।

BALOD NEWS. अक्सर कहा जाता है कि “बातों से ही बात बिगड़ती है”, लेकिन छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मेढ़की गांव ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। गांव में आपसी विवाद और तनाव को रोकने के लिए ग्राम समिति ने एक अनोखा और कड़ा फैसला सुनाया है। अब यदि गांव में कोई भी व्यक्ति किसी की चुगली (Backbiting) करते हुए पाया गया, तो उसे 5,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

ये भी पढ़ें:Viral Video: हवा में पैर और हैंडल से हाथ गायब: चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक पहुंचा जेल

​दरअसल, जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पिछले कुछ समय से ‘चुगली’ के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण था। कुछ सप्ताह पहले दो पक्षों के बीच तीखी बहस और विवाद सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति ने उनके खिलाफ टिप्पणी की थी।

​चौक-चौराहों पर बैठकर की जाने वाली इन टिप्पणियों से गांव का भाईचारा बिगड़ रहा था। इसे देखते हुए सरपंच मंजूलता पारस साहू, ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल और ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक बुलाई और सर्वसम्मति से इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।

नियमों का कड़ा उल्लंघन पड़ेगा भारी

​ग्राम समिति ने स्पष्ट किया है कि:

  • चुगली करने पर: 5,000 रुपये का दंड।
  • शराब बेचने या सार्वजनिक स्थान पर पीने पर: 10,000 रुपये जुर्माना।
  • धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रमों में शराब पीकर आने पर: 5,000 रुपये जुर्माना।

​विशेष बात यह है कि जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना समिति को देगा, उसे प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जुर्माने से एकत्रित राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों और जनहित में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:Suicide News: रायपुर में NEET छात्र की खुदकुशी: अवधपुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में लोहे के तार से लगाई फांसी

प्रशासन की प्रतिक्रिया

​इस अनोखी पहल पर अपर कलेक्टर अजय किशोर का कहना है कि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गांव की बेहतरी और शांति बनाए रखने के लिए यह नियम बनाए हैं। यह गांव समिति का अपना निर्णय है, जिससे वे अपने सामाजिक वातावरण को सुधारना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india