छत्तीसगढ़

Bilaspur news: संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव 23 सितंबर से

माँ भगवती निवास, महर्षि स्कूल के पास, मंगलावार्ड क्रमांक 14, बिलासपुर में 23 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं वार्षिक श्राद्ध कथा का भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

BILASPUR NEWS. माँ भगवती निवास, महर्षि स्कूल के पास, मंगलावार्ड क्रमांक 14, बिलासपुर में 23 सितंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं वार्षिक श्राद्ध कथा का भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मवेशियों की मौत : बिलासपुर और दुर्ग में हुआ बड़ा हादसा; गर्भवती गाय के पेट से बच्चा बाहर

आयोजन स्व. सूर्यानंदन प्रसाद श्रीवास्तव (बाबूजी) की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है। कथा का वाचन आचार्य कथा व्यास पं. संदीप तिवारी गंगाला वाले द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसमें भागवत कथा, संगीतमय प्रवचन और भक्ति संध्या के माध्यम से धर्म और अध्यात्म का दिव्य संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: 40 दिन में दोगुना पैसा! झांसे में आए 20 से ज्यादा लोग, 1 करोड़ की ठगी

विशेष प्रसंग:
24 सितंबर: नारद उपदेश, पर्वत मंथन, हिरण्याक्ष वध
25 सितंबर: कपिल संहिता, शिव विवाह, ध्रुव प्रसंग
26 सितंबर: प्रह्लाद चरित्र
27 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्म, वसुदेव भगवान, बाल्य लीला
28 सितंबर: माखन चोरी, बांधन प्रसंग, व्रज विहार
29 सितंबर: सुदामा चरित्र
30 सितंबर: श्रीराम कथा, सीता विवाह
1 अक्टूबर: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, द्वारका स्थापना, यदुवंश कथा

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: तोरवा में माता रानी का भव्य आगमन शोभायात्रा 18 सितंबर को

आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लें और पुण्य अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *