छत्तीसगढ़

Bilaspur News: भारतीय सिंधु सभा करेगी ‘चेट्री-चड्र’ के पूर्व ‘सिंध-जो-मेलो’ का आयोजन

सिंधी समाज के सबसे बड़े पर्व चेट्री-चड्र के अवसर को लेकर भारतीय सिंधु सभा, बिलासपुर शाखा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में 7 जनवरी 2026 को स्थानीय होटल बंसीवाला में भारतीय सिंधु सभा की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महामंत्री राम सुखीजा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया।

BILASPUR NEWS. सिंधी समाज के सबसे बड़े पर्व चेट्री-चड्र के अवसर को लेकर भारतीय सिंधु सभा, बिलासपुर शाखा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में 7 जनवरी 2026 को स्थानीय होटल बंसीवाला में भारतीय सिंधु सभा की आम बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ महामंत्री राम सुखीजा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष शंकर मनचंदा ने श्री झूलेलाल साईं जी का स्मरण करते हुए जयघोष किया और सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्था के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चेट्री-चड्र पर्व के पूर्व भारतीय सिंधु सभा द्वारा “सिंध-जो-मेलो” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को किया जाएगा। अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने एकमत से सहमति जताई।
बैठक में प्रमुख रूप से धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, हरीश भागवानी, नारायण उभरानी, नानक खाटूजा, प्रताप राय आईलानी, राम सुखीजा, जगदीश जिज्ञासी, सतीश लाल, दयानन्द तीर्थानी, गुरुबक्श जसवानी, नन्दलाल पोपटानी, महेश पमनानी, कैलाश आयलानी, दिलीप घनशानी, हरगुन करड़ा, धीरज रोहरा, डॉ. सतीश छुगानी, सीए कमल बजाज सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में महामंत्री राम सुखीजा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india