Bilaspur News: नाबालिक को शराब पिलाकर अलग–अलग लोगों से बनवाए संबंध; नाबालिक की सहेली और उसकी मां गिरफ्तार।
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिला दिया। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी को उसकी ही सहेली और सहेली की मां ने गलत रास्ते पर धकेल दिया।

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिला दिया। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी को उसकी ही सहेली और सहेली की मां ने गलत रास्ते पर धकेल दिया। पीड़िता ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण उसने घर छोड़ा था और अपनी सहेली के पास चली गई थी। लेकिन मदद करने के बजाय सहेली और उसकी मां ने उसे बहला-फुसलाकर रायगढ़ ले जाया और वहां जबरदस्ती देह व्यापार में शामिल कर दिया।
घर छोड़ने के बाद शुरू हुआ दर्दनाक सफर
लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर के कामकाज में मदद करती थी। 8 अगस्त 2025 को घर में विवाद होने पर वह नाराज होकर घर से निकल गई। परिजन ने आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। अंततः उन्होंने सरकंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रायगढ़ में बंधक बनाकर कराया देह व्यापार
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की रायगढ़ में है। टीम ने छापा मारकर उसे सुरक्षित बरामद किया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बताई। नाबालिग ने कहा कि लिंगियाडीह में रहने वाली उसकी सहेली और उसकी मां ने उसे रायगढ़ ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसे शराब पिलाई जाती थी और नशे की हालत में अलग-अलग युवकों के पास भेजा जाता था।
विरोध करने पर धमकी और दबाव
पीड़िता के मुताबिक, जब भी उसने इस गंदे काम का विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट की धमकी दी गई। उसे मजबूरी में इस अवैध काम को सहना पड़ा। लड़की ने साफ बताया कि यह सब उसकी सहेली, सहेली की मां और कुछ अन्य युवकों के गिरोह द्वारा कराया जा रहा था।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी को गिरफ्तार किया है। विक्की पहले भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुका है और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के मामलों में संलिप्त रहा है। इस बार भी उसने कालिका तिवारी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर यह पूरा काम किया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।