Bilaspur News: राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स से एक करोड़ से ज्यादा की लूट, सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला
Bilaspur News: शहर के राजकिशोर नगर क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला किया और उनकी गाड़ी में रखे लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान विवेक तिवारी के बड़े भाई के साथ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को तत्काल इलाज के लिए प्रथम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।