छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर में पाकिस्तानी हेरोइन की सप्लाई का भंडाफोड़; पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए आती थी खेप

BILASPUR NEWS.छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहर में 34 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गांव में रहकर नशे का काला कारोबार चला रहा था।

BILASPUR NEWS.छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहर में 34 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित गांव में रहकर नशे का काला कारोबार चला रहा था।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आती थी ड्रग्स

​जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब भेजी जाती थी। वहां से इस खेप को भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इसी नेटवर्क के जरिए हेरोइन बिलासपुर तक पहुंचाई जा रही थी। आरोपी की पहचान बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे खेमकरण थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।

पूरा मामला: 1 फरवरी को हुई थी पहली गिरफ्तारी

​इस मामले की शुरुआत 1 फरवरी को हुई थी जब चकरभाठा थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने 34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल थे। पूछताछ में करन दीप ने खुलासा किया कि वह पंजाब से हेरोइन लाकर मोहित को देता था, जिसे बाद में शहर में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

होली से पहले पुलिस की सख्ती

​होली के त्यौहार को देखते हुए पुलिस ‘सूखे नशे’ (हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स) पर कड़ी निगरानी रख रही है। आशंका है कि त्यौहार के दौरान पार्टियों में खपाने के लिए नशे की बड़ी खेप पहुंच सकती है। सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने बताया कि मुख्य सप्लायर को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से बिलासपुर लाया जा रहा है। उसे एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सएप कोड वर्ड का खेल

​पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से कोड वर्ड का इस्तेमाल कर हेरोइन की सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आने वाले दिनों में कई और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india