छत्तीसगढ़

Sports News: डबल गोल्ड से चमकी बिलासपुर की वसुधा, राष्ट्रीय शूटिंग में रचा इतिहास

शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष शशांत मसीह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शूटिंग (राइफल एवं पिस्टल) एक प्रमुख ओलंपिक खेल है, जिसमें भारत अब तक 7 ओलंपिक पदक जीत चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003-04 से शूटिंग खेल को बढ़ावा मिल रहा है और रायपुर के माना क्षेत्र में नियमित रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

BILASPUR NEWS. शहर की उभरती निशानेबाज वसुधा डडसेना ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया ओपन शूटिंग टूर्नामेंट की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वसुधा ने जूनियर और सीनियर महिला वर्ग, दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।
शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष शशांत मसीह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शूटिंग (राइफल एवं पिस्टल) एक प्रमुख ओलंपिक खेल है, जिसमें भारत अब तक 7 ओलंपिक पदक जीत चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003-04 से शूटिंग खेल को बढ़ावा मिल रहा है और रायपुर के माना क्षेत्र में नियमित रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। ऐसे में वसुधा की यह उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है।
अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वसुधा पिछले डेढ़ वर्ष से एसोसिएशन और एकेडमी के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान एसोसिएशन के सचिव आशीषनाथ और कोषाध्यक्ष शायनी मसीह भी मौजूद रहे।
शशांत मसीह ने आगे बताया कि बिलासपुर के अन्य खिलाड़ी भी तेजी से तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष शहर से तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिसंबर में दिल्ली और भोपाल में आयोजित होगी। कुछ खिलाड़ी परीक्षा के कारण इस बार भाग नहीं ले सके, लेकिन आने वाले समय में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि वसुधा की सफलता न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है और इससे प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india