छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर शहर को वैभव और ग्रामीण को ऋषभ की कमान, बीजेपी ने दी जिम्मेदारी, जानें आखिर क्या है वजह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के 23 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

BILASPUR NEWS. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के 23 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

जारी सूची में बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में वैभव गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का दायित्व ऋषभ चतुर्वेदी को मिला है। नियुक्तियों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से युवा मोर्चा जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होगा। साथ ही आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी तैयारियों में भाजयुमो की भूमिका और प्रभावी होगी। संगठन को उम्मीद है कि युवा नेतृत्व के माध्यम से पार्टी की नीतियां और विचार तेजी से आम जनता तक पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india