छत्तीसगढ़

BNI Vyapar Mela: BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 बना शहर का आकर्षण केंद्र

साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने शहरवासियों और व्यापारिक समुदाय के लिए व्यापार, उद्योग, मनोरंजन और सामाजिक दायित्व का सशक्त मंच प्रस्तुत किया है। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चल रहे इस मेले को नागरिकों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

BILASPUR NEWS. साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने शहरवासियों और व्यापारिक समुदाय के लिए व्यापार, उद्योग, मनोरंजन और सामाजिक दायित्व का सशक्त मंच प्रस्तुत किया है। 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चल रहे इस मेले को नागरिकों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Murder News: बेड पर पड़े लकवाग्रस्त पति की हत्या: जिस बेटे से मंगवाया कीटनाशक, उसी ने पहुंचाया पुलिस तक

शनिवार को मेले के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने की। अति विशिष्ट अतिथियों में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेयी, पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी.के. सरस्वत, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी शामिल रहे। अतिथियों ने आयोजन की भव्यता और इसके सामाजिक-व्यापारिक उद्देश्य की सराहना की।
मेले में व्यापारिक एवं सामाजिक स्टॉल की विविधता देखने को मिल रही है। रियल एस्टेट, लाइफस्टाइल, हॉस्पिटल, रोजगार मेला, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान व रक्तदान शिविर के साथ 10 से अधिक प्रकार के झूले, फूड स्टॉल और क्राफ्ट बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में परिवार सहित मेले का आनंद ले रहे हैं।
आदर्श दंपतियों का सम्मान
शनिवार को 50 वर्ष पूर्ण कर चुके आदर्श दंपतियों का सम्मान समारोह विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर नरेश सुल्तानिया–किरण सुल्तानिया, प्रेम त्रिहान–सुमन त्रिहान, विंसेंट गॉटलिब–स्नेहलता गॉटलिब, मदन गोपाल सिंह–रूपा सिंह, जमनादास कक्कड़–पुष्पांजलि कक्कड़, विनोद पाठक–कल्याणी पाठक, राम मणि पांडेय–सावित्री पांडेय, एल.एन. गुरुदीवान–कमलेश गुरुदीवान, प्रमोद प्रसाद श्रीवास्तव–प्रभा श्रीवास्तव एवं विद्या भूषण शर्मा–हरबती शर्मा को मंच से सम्मानित किया गया। सम्मानित दंपतियों को 5-5 हजार रुपये का कूपन भी प्रदान किया गया।
इसी दिन ग्लैमोरा एवं आईआईएफटी सीजन 3.0 का आयोजन हुआ, जिसमें रैंप वॉक के माध्यम से मिस्टर बिलासपुर, मिस बिलासपुर, मिस कॉन्फिडेंस और बेस्ट मॉडल का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार एवं इंटरनेशनल एथलीट रोहन शाह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: CG High Court:बुढ़ापे में नहीं टूटेगा साथ, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा 35 साल पुराना रिश्ता, पत्नी का अलग रहना परित्याग नहीं

आज के कार्यक्रम
रविवार को मेले में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होंगी। शाम को इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में शहर के 20 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसके बाद किड्स स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी में 12 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
अतिथियों के विचार
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, “यह मेला धन कमाने का नहीं, सरोकार कमाने का अवसर है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का संगम इसे सार्थक बनाता है।” संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने कहा, “25 वर्षों की यह परंपरा आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक कार्यों को भी आगे बढ़ा रही है।” डॉ. एडीएन वाजपेयी ने छोटे उद्योगों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की समृद्धि में उनका बड़ा योगदान है। डॉ. अरविंद तिवारी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य को सराहा।
बीएनआई बिलासपुर डायरेक्टर किरण पाल ने रक्तदान, नेत्रदान और देहदान को मानवता की सच्ची पहचान बताते हुए समाज को इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापारिक संभावनाओं, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों को एक मंच पर लाकर शहर के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india