News

Courtyard by Marriott में BNI की बैठक: 119 करोड़ से अधिक के व्यापार का आंकड़ा पार

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित होटल Courtyard by Marriott में आज बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों और व्यवसायियों ने भाग लेकर आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा देने पर जोर दिया।

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित होटल Courtyard by Marriott में आज बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों और व्यवसायियों ने भाग लेकर आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल सिंह चावला, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेंद्र बघेल और विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना, नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और संभावित सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की।

अपने संबोधन में डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने बीएनआई के मूल सिद्धांत “Givers Gain” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन आपसी सहयोग और विश्वास पर आधारित है, जहां सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, डॉ. सचिन यादव ने बताया कि बीएनआई कोलबोरेटर्स चैप्टर के माध्यम से अब तक सदस्यों को कुल 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और सदस्यों के बीच गहरे विश्वास का प्रतीक बताया तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का अहम आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बीएनआई जैसे मंच न केवल व्यापार को गति देते हैं, बल्कि आपसी संबंधों को भी सुदृढ़ बनाते हैं।

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india