Accident News: मौत का CCTV फुटेज: अंबिकापुर में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार व्यवसायी, परिजनों में मचा कोहराम
शहर के नमनाकला रिंगरोड पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर डिवाइडर क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यवसायी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

AMBIKAPUR NEWS. शहर के नमनाकला रिंगरोड पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर डिवाइडर क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यवसायी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, नमनाकला निवासी व्यवसायी प्रह्लाद सोनी (50 वर्ष) सोमवार शाम अपनी बाइक पर कुछ सामान लादकर घर से निकले थे। वे रिंगरोड क्रॉस कर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रह्लाद सोनी ने सड़क पार करने से पहले एक ट्रेलर के गुजरने का इंतजार किया। जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक आगे बढ़ाई और डिवाइडर क्रॉस किया, गांधी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। घर से महज 30 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
सीसीटीवी में कैद हुई लापरवाही
पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि व्यवसायी ने सावधानी बरतते हुए रुककर ट्रेलर के गुजरने का इंतज़ार किया था, लेकिन दूसरी ओर से आ रहे ट्रक की रफ्तार और स्थिति ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए रिंगरोड पर लंबा जाम लग गया।
ये भी पढ़ें:Suicide Case: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
सवालों के घेरे में रिंगरोड का भारी यातायात
गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने रिंगरोड पर भारी वाहनों के बढ़ते दबाव और आए दिन होने वाले हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।









