Janjgir News: काम का बहाना… स्टेशन पर बुलाया… और फिर छेड़छाड़: हेड मास्टर गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला गुनाह
शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला अकलतरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बखनीन निवासी 43 वर्षीय हेड मास्टर जगनाथ पाटले ने महिला को काम के बहाने बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। आरोपी की पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में हेड मास्टर के रूप में है।

JANJGIR NEWS. शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला अकलतरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बखनीन निवासी 43 वर्षीय हेड मास्टर जगनाथ पाटले ने महिला को काम के बहाने बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। आरोपी की पदस्थापना बलौदा ब्लॉक के झपेली शासकीय स्कूल में हेड मास्टर के रूप में है।
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर ने उसे फोन कर कहा कि जरूरी बात करनी है और अकलतरा स्टेशन के पास मिलने बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो हेड मास्टर अश्लील बातचीत करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से मौके पर भाग निकला।
महिला ने तुरंत अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74, 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के गृह ग्राम में जाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान हेड मास्टर ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, साथ ही स्कूल प्रबंधन स्तर पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।






