Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर ट्रेन हादसा 11 मृतकों में 10 की पहचान, एक शव अब भी अज्ञात।
बिलासपुर में मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए। प्रशासन ने रातभर राहत कार्य जारी रखा। मृतकों में लोको पायलट समेत कई यात्री शामिल हैं।

Bilaspur train accident update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया। कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन हेमु नगर ब्रिज के पास मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू ट्रेन का इंजन और डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
रेलवे ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें लोको पायलट समेत कई यात्री शामिल हैं। (Bilaspur Train Hadsa) इसके अलावा 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी रहा पूरी रात
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने पूरी रात घटनास्थल पर कैंप कर राहत कार्य की निगरानी की। रातभर बचाव दल फंसे यात्रियों को निकालने में जुटा रहा।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ऑटो सिग्नल फेल होने के कारण यह टक्कर हुई। हादसे के दौरान मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि मेमू ट्रेन के लोको पायलट विद्या सागर की मौत हो गई। गैस कटर की मदद से 3 घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान हुई, एक शव अब भी अज्ञात
अब तक 11 मृतकों में से 10 की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शव की शिनाख्त अभी बाकी है।
• सिम्स अस्पताल में रखे गए शव:
अर्जुन यादव (35 वर्ष),
मानमती यादव (लगभग 60 वर्ष),
लव शुक्ला (43 वर्ष),
• रेलवे अस्पताल में मृतक:
शीला यादव
प्रिया चंद्रा
विद्या सागर
प्रमिला वस्त्रकार
अंकित अग्रवाल
• जिला अस्पताल में मृतक:
रंजीत प्रभाकर, ग्राम कोसा
एक अज्ञात महिला
• घायल यात्रियों की सूची
हादसे में घायल यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मथुरा भास्कर (55 वर्ष)
चौरा भास्कर (50 वर्ष)
शत्रुघ्न (50 वर्ष)
गीता देबनाथ (30 वर्ष)
मेहनिश खान (19 वर्ष)
संजू विश्वकर्मा (35 वर्ष)
सोनी यादव (25 वर्ष)
संतोष हंसराज (60 वर्ष)
रश्मि राज (34 वर्ष)
ऋषि यादव (2 वर्ष)
तुलाराम अग्रवाल (60 वर्ष)
अराधना निषाद (16 वर्ष)
मोहन शर्मा (29 वर्ष)
अंजूला सिंह (49 वर्ष)
शांता देवी गौतम (64 वर्ष)
प्रीतम कुमार (18 वर्ष)
शैलेश चंद्र (49 वर्ष)
अशोक कुमार दीक्षित (54 वर्ष)
नीरज देवांगन (53 वर्ष)
राजेंद्र मारुति बिसारे (60 वर्ष)
सरकार और रेलवे की कार्रवाई
राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे की ओर से हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
आपातकालीन संपर्क नंबर
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर – 7777857338





