Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, साथ ही निर्वाचन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला पंचायत स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं निर्वाचन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार ने कलेक्टर भोसकर विलास को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदला गया है।
अब तक कोरबा जिले के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अस्थायी रूप से सरगुजा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा जिले की कमान सौंपी गई है।
देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से स्थानांतरित कर दंतेवाड़ा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
बेमेतरा और नारायणपुर जिले में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से स्थानांतरित कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमित कुमार को नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग में भी अहम बदलाव हुआ है। बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके बाद संजीव कुमार झा को NHM के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं जिला पंचायत और मंत्रालय स्तर पर भी तबादले हुए हैं। गजेंद्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ में तबादला हुए 11 IAS अधिकारियों की पूरी सूची
- भोसकर विलास
कलेक्टर पद से हटाकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ नियुक्त - अजीत वसंत
कोरबा कलेक्टर से स्थानांतरित, अस्थायी रूप से सरगुजा जिले के कलेक्टर बनाए गए - कुणाल दुदावत
दंतेवाड़ा से स्थानांतरित, कोरबा जिले के नए कलेक्टर नियुक्त - देवेश कुमार ध्रुव
सुकमा से स्थानांतरित, दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर बनाए गए - अमित कुमार
नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त पद से हटाकर सुकमा जिले के कलेक्टर नियुक्त - प्रतिष्ठा ममगाई
नारायणपुर से स्थानांतरित, बेमेतरा जिले की कलेक्टर नियुक्त - नम्रता जैन
रायपुर से स्थानांतरित, नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर बनाई गईं - प्रकाश कुमार सर्वे
नगर निगम बिलासपुर के नए आयुक्त नियुक्त - रणबीर शर्मा
बेमेतरा कलेक्टर पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक बनाए गए - गजेंद्र सिंह ठाकुर
जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त - रोमा श्रीवास्तव
जिला पंचायत धमतरी से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पद पर पदस्थ








