CG High Court Bar Association: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: रजनीश सिंह बघेल बने अध्यक्ष, अनिल त्रिपाठी चुने गए सचिव
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2026-2028 के लिए हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े मुकाबले के बीच एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों के अंतर से पराजित किया।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2026-2028 के लिए हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े मुकाबले के बीच एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव को 137 वोटों के अंतर से पराजित किया।
गुरुवार को हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया। कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 85.54% रहा। शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर शाम तक चली।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
अध्यक्ष: रजनीश सिंह बघेल (विजेता)सचिव: अनिल त्रिपाठी (विजेता)वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गौतम खेत्रपाल (विजेता)महिला उपाध्यक्ष: मांडवी भारद्वाज (विजेता)संयुक्त सचिव: एडवोकेट विजय साहू (विजेता)संयुक्त सचिव (महिला): आस्था शुक्ला (विजेता)पुस्तकालय सचिव: राहुल मिश्रा (विजेता)खेल सचिव (पुरुष): अमन पांडेय (विजेता)खेल सचिव (महिला): प्रज्ञा पांडेय (विजेता)
जीत के बाद जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होते ही हाईकोर्ट परिसर ‘जय स्तंभ’ और ढोल-ताशों की गूंज से भर गया। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलों के हार से लाद दिया और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।
प्राथमिकता: वकीलों का हित और बेहतर समन्वय
अपनी जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह बघेल और अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, वकीलों के लिए सुविधाओं का विस्तार करना और जूनियर वकीलों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना होगी।







