छत्तीसगढ़

Crime News: कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला, ‘पॉश’ इलाके में चाकूबाजी से मची सनसनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस नेता का बेटा अपने दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास खड़ा था। उसी समय युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके साथी वहाँ पहुँचे और किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया।

BILASPUR NEWS. न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। यहाँ लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Viral Video: सड़क पर गुंडागर्दी: बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए हाईवे जाम करने वाले 7 ‘रईसजादे’ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस नेता का बेटा अपने दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास खड़ा था। उसी समय युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके साथी वहाँ पहुँचे और किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और दहशत का माहौल

​शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थल पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर घायल का हाल जाना और मामले की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:Crime News: सीपत–खमरिया में रमेश ज्वेलर्स पर बड़ी लूट, 8–10 किलो चांदी व 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश

  • सीसीटीवी फुटेज: पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
  • दबिश: आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
  • सुरक्षा की मांग: स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india