छत्तीसगढ़
BNI Vyapar Mela: मेले के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ना सराहनीय : चरणदास महंत
बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

BILASPUR NEWS. बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें युवाओं, उद्यमियों और शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि व्यापार मेले के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीएनआई द्वारा व्यापार के साथ-साथ रोजगार, नवाचार और समावेशन को समान महत्व देना सराहनीय पहल है।
ये भी पढ़ें: Suicide Case: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
महंत ने दृष्टिबाधित बच्चों को मंच देने और रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने को आयोजकों की सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, पामगढ़ विधायक डॉ. शेषराज हरवंश, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जायसवाल, क्रेडाई अध्यक्ष सुशील पटेरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रोजगार मेला बना युवाओं की उम्मीद की किरण
बीएनआई मेले के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आया। नाइसटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर रविंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में 380 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
मेले में 60 से अधिक नियोक्ताओं से युवाओं का सीधा संपर्क हुआ, जिनमें 38 कंपनियों ने ऑन-स्पॉट इंटरव्यू लिए। कुल 460 से अधिक रिक्तियों की जानकारी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। आयोजकों के अनुसार कई युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है।
शार्क टैंक में उभरते उद्यमियों को मिला निवेश का मंच
मेले में आयोजित शार्क टैंक कार्यक्रम ने स्टार्टअप और नवाचार संस्कृति को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अनिल मुंदड़ा, अमित अग्रवाल, डॉ. नवदीप सिंह अरोरा और विशाल शेरवानी निवेशक के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में कपिल अग्रवाल प्रथम, सुकन्या भारत कुमार, हर्ष अग्रवाल और पार्थ कुमार द्वितीय तथा अर्पित शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। कपिल सचदेव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
ग्वालियर मेले की याद दिलाता है आयोजन : कलेक्टर
कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बीएनआई मेले में उमड़ी भीड़ और विविध गतिविधियां इसकी व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती हैं। यह आयोजन उन्हें भारत प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की याद दिलाता है। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें: Sex Racket: किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में एजेंट और ग्राहक दबोचे गए
वहीं पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने कहा कि बीएनआई मेला केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। अंतिम दिन ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आज मेले का भव्य समापन
मेले के अंतिम दिन इस्कॉन संकीर्तन, आर्ट ऑफ लिविंग की भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वाभिमान सम्मान और लाइफटाइम सेवा पुरस्कार जैसे आयोजन होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।






