
CRIME NEWS BILASPUR. प्रदेश में नशा का व्यापार तो अवैध रूप से हो रहा है। इसकी पुष्टि बार-बार होती भी रही है। पुलिस लगातार नशा का अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम कसने के लिए कार्यवाही भी करती है। लेकिन इन सब के बाद भी कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो हैरान कर देते हैं। एक मामला रतनपुर क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर खाली प्लाट में नशीली सामग्री के कचरों का ढेर है। इस बात का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंःCrime News. आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में मिला CCTV कैमरा, मचा हड़कंप
बता दें, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक खाली प्लाट में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के इंजेक्शन और कचरा बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक पूछताछ में स्थानीय का कहना है कि इस क्षेत्र में शाम के समय अक्सर ही नेपाली मोमोज बेचने वाले युवक रहते थे।

संदेह है कि यह नशीली दवाओं का इंजेक्शन उन्हीं से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ कर बरामद इंजेक्शन की दवाओं को जांच के लिए भेज दिया है। इस मामले की गहन जांच करने की बात की जा रही है।
ये भी पढ़ेंःBudget News 2025: CMसाय ने केन्द्र सरकार के बजट को बताया ऐतिहासिक
मोमोज में नशीली दवाओं की आंशका
बताया जा रहा है कि जहां पर से नशीली दवाओं का कचरा व इंजेक्शन मिला है। वहां पर मोमोज बेचने वाले नेपाली युवक रहते थे। इन सभी कचरों को देखकर लोग कह रहे है कि मोमोज में नशे की दवाई मिला दी जाती थी ताकि लोगों को लत लग सके और उनके मोमोज को रोज खरीदने ग्राहक पहुंचे।







