छत्तीसगढ़

DURG NEWS: बीजेपी नेता ने मंदिर के पुजारी के भाई को बेरहमी से पीटा, पेट पर लात मारने का वीडियो वायरल

DURG NEWS.दुर्ग जिले के नारधा गांव में आस्था के केंद्र 'रूखड़ नाथ धाम' में एक बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्व जनपद सभापति और बीजेपी नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी पर मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज के छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। मारपीट की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

DURG NEWS.दुर्ग जिले के नारधा गांव में आस्था के केंद्र ‘रूखड़ नाथ धाम’ में एक बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का शर्मनाक मामला सामने आया है। पूर्व जनपद सभापति और बीजेपी नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी पर मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज के छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। मारपीट की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

विवाद की जड़: दुकान हटाने को लेकर हुई तकरार

​घटना का मुख्य कारण मंदिर परिसर में दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर था। बीजेपी नेता चंद्रहाश गोस्वामी 16 फरवरी को मंदिर में ‘रुद्र महायज्ञ’ का आयोजन करवा रहे थे। इस आयोजन के लिए उन्होंने मंदिर के बाहर स्थित नारियल, फूल और पूजा सामग्री की दुकानों को पीछे हटाने का निर्देश दिया था। मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज की भी वहां दुकान है। पुजारी पक्ष ने दुकान हटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। आरोप है कि इसी रंजिश में 12 फरवरी की रात बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुजारी के भाई रामगिरी पर हमला बोल दिया।

CCTV में कैद हुई दरिंदगी

​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता ने पीड़ित को जमीन पर पटककर उसके पेट और सिर पर लात-घूंसों से हमला किया। इतना ही नहीं, हवा भरने वाले पंप से भी पीड़ित की जमकर पिटाई की गई। घटना के बाद पीड़ित गंभीर रूप से घायल है।

चंदे को लेकर भी उठ रहे सवाल

​ग्रामीणों और मंदिर समिति का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से यहाँ सामान्य यज्ञ होता आ रहा था, लेकिन इस बार बीजेपी नेता ने ग्रामीणों से जबरन चंदा वसूला है। मंदिर समिति इस भव्य आयोजन और परिसर में किए जा रहे बड़े गड्ढों के पक्ष में नहीं थी, जिससे विवाद और गहरा गया।

पुलिस की कार्रवाई

​मारपीट के बाद मामला जामुल थाना पहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि मारपीट करने के बाद बीजेपी नेता ने खुद को भी घायल बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी है और CCTV फुटेज को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india