छत्तीसगढ़
Bilaspur News: साइंस कॉलेज मैदान पर दशहरा विवाद: कलेक्ट्रेट में गूंजा हनुमान चालीसा, आस्था के अपमान का आरोप
शहर में दशहरा उत्सव को लेकर इस बार बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। अरपांचल लोक मंच और सर्व हिंदू समाज ने सोमवार को भजन-कीर्तन करते हुए रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दशहरा उत्सव के लिए साइंस कॉलेज मैदान की अनुमति पूर्व की तरह उन्हें ही दिए जाने की मांग रखी।

BILASPUR NEWS. शहर में दशहरा उत्सव को लेकर इस बार बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। अरपांचल लोक मंच और सर्व हिंदू समाज ने सोमवार को भजन-कीर्तन करते हुए रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दशहरा उत्सव के लिए साइंस कॉलेज मैदान की अनुमति पूर्व की तरह उन्हें ही दिए जाने की मांग रखी।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, अरपांचल लोक मंच समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस बार प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया। वहीं, बाद में किसी अन्य व्यक्ति को उसी मैदान में कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई।

समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और सचिव अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि यह नियमों के नाम पर किया गया भेदभाव है। उन्होंने कहा कि समाज की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News:बुजुर्ग के गले से निकाले गए 6 ब्लेड, सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने किया 2 घंटे का सफल ऑपरेशन
आक्रोशित पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। वक्ताओं ने कहा कि दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का गौरव है। अगर इसमें व्यवधान हुआ तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: नाबालिक को शराब पिलाकर अलग–अलग लोगों से बनवाए संबंध; नाबालिक की सहेली और उसकी मां गिरफ्तार।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन विवाद के चलते इस बार रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों पर संशय गहराता जा रहा है।