छत्तीसगढ़

Fire breaks: 2 महीने में दूसरी बड़ी घटना: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल से फैली लपटें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अनव इंडस्ट्रीज में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार  को एक केमिकल और पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अनव इंडस्ट्रीज में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।

ये भी पढ़ें:Crime News: महाशिवरात्रि की रात श्मशान में तंत्र-मंत्र: मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए तांत्रिक

 जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बिजली का काम चल रहा था। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने के लिए भारी मात्रा में केमिकल का भंडारण था, जिसके कारण आग तेजी से फैली।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में इतनी बड़ी फैक्ट्री होने के बावजूद यहाँ न तो पर्याप्त फायर सेफ्टी सिस्टम है और न ही कर्मचारियों के बचाव के लिए कोई ठोस उपाय किए गए हैं। फैक्ट्री में केमिकल के भंडारण के तरीकों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

दूसरी बड़ी घटना

गौरतलब है कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आगजनी की यह दो महीने के भीतर दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग में एक सुपरवाइजर (ऋषभ शुक्ला) और एक मजदूर (आयुष सूर्यवंशी) की दर्दनाक मौत हो गई थी। बार-बार हो रहे इन हादसों ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

ये भी पढ़ें:Murder News: चरित्र पर शक में हैवान बना पति: 5वीं पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त के साथ मिलकर जंगल में लटकाया शव

कोई जनहानि नहीं

गनीमत रही कि इस ताजा हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को और फैलने से रोका गया। हालांकि, इस घटना में फैक्ट्री के सामान और मशीनरी को भारी नुकसान पहुँचा है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india