छत्तीसगढ़

Raipur News:रायपुर से दिल्ली जाना हुआ और आसान, 26 अक्टूबर से बढ़ेंगी उड़ानें, रोज 8 बार मिलेगी फ्लाइट सुविधा

राजधानी रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली हवाई मार्ग पर दो नई फ्लाइटें शुरू होने जा रही हैं। एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों एयरलाइंस ने अपनी-अपनी नई उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है। इससे इस सेक्टर में अब रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प यात्रियों को मिलेगा।

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली हवाई मार्ग पर दो नई फ्लाइटें शुरू होने जा रही हैं। एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों एयरलाइंस ने अपनी-अपनी नई उड़ानों का शेड्यूल जारी किया है। इससे इस सेक्टर में अब रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प यात्रियों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:ससुराल की दुश्मनी में दो जिंदगियां राख — कोरिया पुलिस ने खोला दोहरे हत्याकांड का राज, नागपुर तक दौड़ी थी टीम

फिलहाल रायपुर से दिल्ली के बीच एयर इंडिया की दो और इंडिगो की चार उड़ानें संचालित की जा रही हैं। एयर इंडिया की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर दोपहर 2.05 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट 2636 दोपहर 2.35 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इंडिगो भी इसी तारीख से एक नई फ्लाइट शुरू कर रही है। उड़ान संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई6640 दोपहर 12.45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:खुशियों के बीच छा गया मातम: दीपावली की दोपहर तालाब में डूबे तीन मासूम, गांव में पसरा सन्नाटा

नई उड़ानों के जुड़ने से रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एयर इंडिया की तीन और इंडिगो की पांच उड़ानें रोजाना उपलब्ध होंगी। इससे राजधानी के यात्रियों को यात्रा समय चुनने में और अधिक सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में रायपुर एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए कुल 24 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की दो नई उड़ानें शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 26 उड़ानें प्रतिदिन हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india