Raipur News:सीएम के मीडिया सलाहकार समेत चार को मिला मंत्री दर्जा, सरकार ने फिर जारी की नई सूची
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्री दर्जे को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को नई सूची जारी करते हुए चार और पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया है। इस सूची में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्री दर्जे को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को नई सूची जारी करते हुए चार और पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया है। इस सूची में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इसी तरह योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 16 अक्टूबर को राज्य सरकार ने एक बड़ी राजनीतिक कवायद करते हुए विभिन्न निगम, मंडल और आयोगों के 35 पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा प्रदान किया था — जिनमें 13 को कैबिनेट और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।
पहली सूची में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष:
अनुराग सिंह देव, भूपेन्द्र सवन्नी, चंदूलाल साहू, केदारनाथ गुप्ता, नीलू शर्मा, राजा पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, राकेश पाण्डेय, श्रीरामप्रताप सिंह, राम सेवक पैकरा, संजय श्रीवास्तव, सौरभ सिंह और श्रीनिवास राव मद्दी।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष/उपाध्यक्ष:
अमरजीत सिंह छाबड़ा, भरत लाल मटियारा, चंद्रहास चन्द्राकर, चन्द्रकान्ति वर्मा, दीपक महस्के, ध्रुव कुमार मिर्धा, जितेन्द्र कुमार साहू, डॉ. लखन लाल धीवर, लोकेश कावड़िया, मोना सेन, नन्दकुमार साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रहलाद रजक, संदीप शर्मा, शालिनी राजपूत, शम्भू नाथ चक्रवर्ती, शशांक शर्मा, सुरेन्द्र कुमार बेसरा, सुरेश कुमार चंद्रवंशी, विकास मरकाम, डॉ. वर्णिका शर्मा और योगेश दत्त मिश्रा शामिल हैं।
सियासी संदेश:
लगातार जारी हो रही इन सूचियों को सरकार की राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि विभिन्न सामाजिक, क्षेत्रीय और जातीय वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर सरकार संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है।






