छत्तीसगढ़

Black Magic: सरकारी स्कूल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़ से दहशत में छात्र और शिक्षक

ताजा घटना में असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल फाँदकर अंदर प्रवेश किया और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने क्लासरूम के ताले तोड़कर भीतर रखी कुर्सी-मेज को आग के हवाले कर दिया।

DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्कूल परिसर में लगातार हो रही असामाजिक गतिविधियों और तंत्र-मंत्र की घटनाओं ने शिक्षा के मंदिर को खौफ के साए में धकेल दिया है। बदमाशों ने न केवल स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि कक्षा के भीतर और बाहर तंत्र-मंत्र के निशान छोड़कर शिक्षकों और बच्चों को दहशत में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें:Crime News: नाटक देखकर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर जंगल में फेंका

​ताजा घटना में असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्री वॉल फाँदकर अंदर प्रवेश किया और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने क्लासरूम के ताले तोड़कर भीतर रखी कुर्सी-मेज को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, स्कूल के महत्वपूर्ण दस्तावेज, पंखे, लाइटें और बिजली के बोर्ड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। यहाँ तक कि बोरवेल की केबल तक को जला दिया गया है, जिससे स्कूल की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

परिसर में तंत्र-मंत्र के खौफनाक निशान

​शिक्षकों के अनुसार, यह सिलसिला पिछले एक हफ्ते से जारी है। एक सप्ताह पहले क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला, गोबर और मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। बाद में ऐसे ही निशान क्लासरूम के अंदर भी मिले। इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोर्सी में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहाँ प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने एक कोयल की बलि दी गई थी।

ये भी पढ़ें:Crime News: बिलासपुर सराफा लूट: UP में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल

दहशत में मासूम, पुलिस से दोबारा शिकायत

​केलाबाड़ी स्कूल परिसर में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से छोटे बच्चों के मन में गहरा डर बैठ गया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बताया कि वे पहले भी कई बार जिला शिक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

असामाजिक तत्व बाउंड्री तोड़कर अंदर घुस आते हैं। हमने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई है। अब हमने पद्मनाभपुर थाने में फिर से शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india