छत्तीसगढ़
Bilaspur News: गीता से मिली जीवन दिशा, भागवत कथा से बढ़ा सद्भाव: नगर विधायक अमर अग्रवाल
गर विधायक अमर अग्रवाल ने 2 जनवरी 2026 को शहर में आयोजित दो धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज में संस्कार, सकारात्मक सोच और जनकल्याण का संदेश दिया।

BILASPUR NEWS. नगर विधायक अमर अग्रवाल ने 2 जनवरी 2026 को शहर में आयोजित दो धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज में संस्कार, सकारात्मक सोच और जनकल्याण का संदेश दिया।
देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित “भागवत गीता से आनंद की प्राप्ति” कार्यक्रम में विधायक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन का संचालन दुर्गोत्सव महिला समिति एवं मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नन्हे महाराज ने गीता के प्रेरक उपदेशों के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग बताया। विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि गीता के उपदेश मानव जीवन को सही दिशा देने वाले हैं और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने आयोजक संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।
इसके पश्चात नगर विधायक अमर अग्रवाल मंगला क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा श्रवण कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।
नगर विधायक अग्रवाल ने दोनों आयोजनों के लिए आयोजक समितियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।




