छत्तीसगढ़

CG High Court: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: E-Mail से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

धमकी की जानकारी मिलते ही बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे। एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की न्यायिक राजधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें: दुर्ग के नवोदय स्कूल में हैवानियत: मोबाइल रखने पर छात्र के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, दो शिक्षक गिरफ्तार

धमकी की जानकारी मिलते ही बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे। एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी सतर्क मोड पर तैनात कर दिया गया है। पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
साइबर टीम जुटी जांच में
धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है। ई-मेल के स्रोत, सर्वर और आईपी एड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। डिजिटल ट्रेल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भेजने वाले तक पहुंचा जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
पिछले कुछ महीनों में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए थे। हालांकि अधिकतर मामलों में जांच के दौरान धमकियां फर्जी पाई गईं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर सूचना को गंभीरता से ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: Crime News: बीजेपी नेता की हत्या की सुपारी लेने वाले शूटरों ने ज्वेलरी लूटकांड को दिया अंजाम, 7 गिरफ्तार

न्यायिक कार्य प्रभावित नहीं
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद न्यायिक कार्य सामान्य रूप से जारी रहा। हालांकि वकीलों और पक्षकारों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ी रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india