Crime News: होटल की छत पर सज रही थी हुक्के की महफिल, पुलिस के ‘प्रहार’ से मचा हड़कंप; संचालक गिरफ्तार
रविवार (8 मार्च) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का और प्रतिबंधित सिगरेट परोसी जा रही है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड मारी।

BILASPUR NEWS. जिले में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘प्रहार’ अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापा मारकर भारी मात्रा में हुक्का उपकरण और फ्लेवर जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। रविवार (8 मार्च) को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का और प्रतिबंधित सिगरेट परोसी जा रही है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड मारी।
जब्त सामग्री और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 12 नग हुक्का पॉट, 12 नग स्टैंड, 12 नग चिलम, 12 नग पाइप और 1 नग कोल हीटर। 06 पैकेट कोको जेल कोयला और 3 प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग प्रतिबंधित तंबाकू युक्त फ्लेवर। 5,000 रुपये नगद। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
आरोपी के विरुद्ध ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003’ की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा परोसने वाले होटलों और ढाबों पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







