छत्तीसगढ़

Bilaspur News: मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने पदाधिकारियों का किया सम्मान, सामाजिक जागरूकता का लिया संकल्प

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, मानवाधिकार हनन, नशाखोरी और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित कर समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।

BILASPUR NEWS. मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, मानवाधिकार हनन, नशाखोरी और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित कर समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने मानवाधिकारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को केवल इंसान होने के नाते प्राप्त होते हैं। इनमें जीवन जीने का अधिकार, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी, समानता और सम्मान शामिल हैं, जो सभी के लिए समान हैं, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से संबंधित हो।

ये भी पढ़ें: BNI Vyapar Mela: मेले के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ना सराहनीय : चरणदास महंत

उन्होंने कहा कि न्याय मानवाधिकारों का रक्षक है और जब भी अधिकारों का हनन होता है, न्याय के माध्यम से ही व्यक्ति अपने सम्मान को पुनः प्राप्त कर सकता है। सुरक्षा का अर्थ केवल हिंसा से बचाव नहीं, बल्कि गरीबी, भेदभाव और उपेक्षा से मुक्ति भी है। जब व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है, तभी वह समाज में सकारात्मक योगदान दे सकता है।
महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि मानवाधिकार केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आने का आह्वान किया।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पुरुष विंग के प्रदेश अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव एवं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्त पदाधिकारियों में—समीक्षा त्रिपाठी – जिला अध्यक्ष, महिला विंग (रायपुर), सुशील कुमार बारोलिया – जिला अध्यक्ष, पुरुष विंग (रायपुर), अश्विनी राव, नौरिन बानों, ममता इन्गोले, सोना इन्गोले, मोनी निर्मलकर, मोनिका साहू – प्रदेश सचिव, आस्था सरकार – जिला अध्यक्ष (बिलासपुर), विवेक यादव – जिला अध्यक्ष (बलरामपुर) कुल 11 सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये भी पढ़ें: Suicide Case: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

समाज के उत्थान का संदेश
संगठन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि जागरूक, शिक्षित और संवेदनशील नागरिक ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं को नशे से दूर रखने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india