छत्तीसगढ़

Murder News: चरित्र पर शक के विवाद में पत्नी की हत्या, 26 दिन बाद आरोपी पति गिरफ्तार

घटना 3 मार्च की है। आरोपी पति अलमा प्रजापति ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पड़ोसी के साथ सामान लेने गया था। जब वह देर रात लौटा, तो उसकी पत्नी लीलावती पलंग के नीचे बेसुध पड़ी थी। अगले दिन सुबह उसने ग्रामीणों और रिश्तेदारों को बताया कि लीलावती की मौत अज्ञात कारणों से हुई है।

SURAJPUR NEWS. जिले के सलका-उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के तारकेश्वरपुर गांव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले पत्नी को प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीटा और फिर चाकू गोदकर उसकी जान ले ली। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने 26 दिनों तक पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कड़ाई से हुई पूछताछ ने सारा सच उगलवा दिया।

ये भी पढ़ें:Crime News: पर्यटन मंडल के एथनिक रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाते रंगे हाथ पकड़े गए चार आरोपी, गिरफ्तार

शराब के नशे में मौत का बनाया बहाना

​घटना 3 मार्च की है। आरोपी पति अलमा प्रजापति ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पड़ोसी के साथ सामान लेने गया था। जब वह देर रात लौटा, तो उसकी पत्नी लीलावती पलंग के नीचे बेसुध पड़ी थी। अगले दिन सुबह उसने ग्रामीणों और रिश्तेदारों को बताया कि लीलावती की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। उसने यह भी दर्शाने की कोशिश की कि शायद अधिक शराब के सेवन के कारण उसकी जान गई होगी।

शक और झगड़ा बना हत्या का कारण

​पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि अलमा प्रजापति का दूसरी महिलाओं से बातचीत करना उसकी पत्नी लीलावती को पसंद नहीं था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी जब आरोपी बैकुंठपुर से लौटा, तो इसी बात को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने आव देखा न ताव और घर में रखे प्लास्टिक पाइप और चाकू से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें:Bird Flu: बिलासपुर के बाद अब तखतपुर में बर्ड फ्लू की आहट, लावारिस मिलीं मृत मुर्गियों से दहशत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

​पुलिस को शुरुआत से ही मामले में संदेह था। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान थे। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो हत्या की पुष्टि हो गई। इसके बाद सलका-उमेश्वरपुर चौकी पुलिस ने अलमा प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह मुकरता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पाइप भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india