छत्तीसगढ़

Bilaspur News: हड़ताल की मार, सरकारी दफ्तरों में ताले, जरूरी काम अटके; बिलासपुर में लोग भटकते रहे

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का सीधा असर सोमवार को आम नागरिकों पर देखने को मिला। कलेक्टोरेट सहित अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण दफ्तरों में ताले लटके रहे और जरूरी कामों के लिए पहुंचे लोग दिनभर भटकते नजर आए।

BILASPUR NEWS. सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का सीधा असर सोमवार को आम नागरिकों पर देखने को मिला। कलेक्टोरेट सहित अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण दफ्तरों में ताले लटके रहे और जरूरी कामों के लिए पहुंचे लोग दिनभर भटकते नजर आए।
सुबह से ही प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरण, पेंशन, सामाजिक सहायता और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकांश काउंटर बंद मिले। कई बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग निराश होकर बिना काम कराए लौटने को मजबूर हुए।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े किडनैपिंग के बाद युवक की मौत, घर के बाहर अधमरा छोड़ गए बदमाश
प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई
हड़ताल के चलते प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई विभागों में फाइलों का निपटारा ठप हो गया है। अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण जनसुनवाई भी प्रभावित हुई, जिससे शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।
नेहरू चौक बना आंदोलन का केंद्र
दूसरी ओर, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन से जुड़े कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नेहरू चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन शासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिले। धरातल पर कोई ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता गया, जिसके चलते हड़ताल का फैसला लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Raipur News: निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा विदेशी छात्र, इलाज के दौरान मौत

बुधवार तक रहेगा असर
फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल बुधवार तक जारी रहेगी। यदि सरकार ने इस दौरान मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, आम नागरिकों को अगले दो दिनों तक भी दफ्तरों के कामकाज में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india