छत्तीसगढ़
Johar Chhattisgarh Party: सिरगिट्टी बन्नाथ चौक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, एक दिन में 200 से ज्यादा नए सदस्य
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा सिरगिट्टी स्थित बन्नाथ चौक में आयोजित सदस्यता अभियान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। भव्य रूप से आयोजित इस अभियान में पार्टी की नीतियों, छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा और स्थानीय मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

BILASPUR NEWS. जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा सिरगिट्टी स्थित बन्नाथ चौक में आयोजित सदस्यता अभियान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। भव्य रूप से आयोजित इस अभियान में पार्टी की नीतियों, छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा और स्थानीय मुद्दों पर किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़ें: CG High Court: मुस्लिम व्यक्ति वसीयत में नहीं दे सकता एक-तिहाई से अधिक संपत्ति, उत्तराधिकारियों की सहमति अनिवार्य: हाईकोर्ट
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को छत्तीसगढ़िया हक-अधिकार, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुकी है। सिरगिट्टी बन्नाथ चौक में मिला यह जनसमर्थन संकेत देता है कि आने वाले समय में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।
वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद केवल एक नारा नहीं, बल्कि मूल निवासियों की अस्मिता और भविष्य की लड़ाई है। एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों का सदस्य बनना इस आंदोलन की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Crime News: अस्पताल की लापरवाही ने ली जान: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, 5 किमी भी नहीं चल सका मरीज
कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आने वाले दिनों में जिलेभर में सदस्यता अभियान को और तेज करेगी, ताकि छत्तीसगढ़िया समाज को संगठित कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प खड़ा किया जा सके।
सदस्यता अभियान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।







