छत्तीसगढ़

Bilaspur News: कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच द्वारा तीन मंदिरों के निर्माण का शुभारंभ

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में तुर्काडीह रोड, लोखंडी स्थित नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में भगवान श्री परशुराम जी मंदिर के अंतर्गत भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान जी एवं मां भगवती मंदिर के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

BILASPUR NEWS. समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में तुर्काडीह रोड, लोखंडी स्थित नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में भगवान श्री परशुराम जी मंदिर के अंतर्गत भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान जी एवं मां भगवती मंदिर के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें: Fraud News: रजिस्ट्री के बदले मिला ‘फर्जी चेक’ का झांसा, एफएम ग्रुप के डायरेक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप

भूमि पूजन का पावन कार्य पं. मनोहर लाल मिश्र, रश्मि लता मिश्रा, पं. अजय शुक्ल एवं अंजना शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं विधिवत पूजन से हुई।
इसके पश्चात ब्रह्म आलोक सभागार में मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक उपरांत सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाश्वत शैकी तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय सहित अनूप पांडेय, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, रायपुर क्षेत्र प्रभारी रज्जन अग्निहोत्री, दुर्ग क्षेत्र प्रभारी श्याम तिवारी, गोपाल तिवारी, कमलेश मिश्र, सचिव राजेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, आलोक त्रिवेदी, कृष्ण मोहन पांडेय, मनोज शुक्ल, अनुग्रह मिश्र, अजय शुक्ल, सुरेन्द्र तिवारी, राजा शुक्ल, योगेश मिश्र, बलदेव प्रसाद मिश्र, सुशील दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Crime News: मकान मालिक की घिनौनी करतूत: बीमार बुजुर्ग किराएदार से दुष्कर्म के दोनों आरोपी 2 घंटे में सलाखों के पीछे

कार्यक्रम में श्रद्धा मिश्रा, अंजना शुक्ला, अनन्या शुक्ल, संगीता द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, शिखा दुबे, अर्चिशा दुबे, अनय मिश्र, प्रेमा पांडेय, प्रभा बाजपेयी, शशांक मिश्र, सिद्धांत दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india