Bilaspur News:देर रात इल्यूम बार में बवाल! लड़की छेड़ने पर दो गुट भिड़े, चाकूबाजी में युवक लहूलुहान
शहर के इल्यूम बार में देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। कहा-सुनी मारपीट में बदल गई और फिर चाकूबाजी तक पहुँच गई। एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

BILASPUR NEWS. शहर के इल्यूम बार में देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। कहा-सुनी मारपीट में बदल गई और फिर चाकूबाजी तक पहुँच गई। एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
दोनों गुट अलग-अलग पार्टी कर रहे थे
जानकारी के मुताबिक, ओम नगर निवासी निलेश गेंंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार में पार्टी करने गया था। इसी दौरान राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था और पार्टी कर रहा था।
ये भी पढ़ें:Dharmendra Death News: एक्टर धर्मेंद्र का निधन, बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ अब नहीं रहा
लड़की छेड़ने की बात पर शुरू हुआ विवाद
देर रात दोनों गुटों के बीच लड़की छेड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। युवकों के बीच कहा-सुनी बढ़ते देख बार के बाउंसरों ने उन्हें बाहर कर दिया।
बार के बाहर जमकर मारपीट, चाकू से हमला
बार से बाहर निकलते ही दोनों समूहों के युवक आपस में भिड़ गए। हाथापाई और गाली-गलौज के बीच मामला इतना बढ़ा कि यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकालकर निलेश गेंंदले पर हमला कर दिया। वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





