Viral Video: हवा में पैर और हैंडल से हाथ गायब: चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक पहुंचा जेल
जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27 वर्ष) के रूप में हुई है। रमन मूल रूप से ओडिशा के कालाहांडी जिले का निवासी है, जो वर्तमान में बचेली के लेबर हाटमेंट कॉलोनी (वार्ड नंबर 9) में रह रहा था।

DANTEWADA NEWS. सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोअर्स’ की भूख युवाओं को किस कदर जोखिम में डाल रही है, इसका एक ताजा उदाहरण किरंदुल-बचेली मार्ग पर देखने को मिला। यहाँ एक युवक को चलती स्कूटी पर लेटकर और हैंडल पर पैर रखकर स्टंटबाजी करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:ACB News: मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27 वर्ष) के रूप में हुई है। रमन मूल रूप से ओडिशा के कालाहांडी जिले का निवासी है, जो वर्तमान में बचेली के लेबर हाटमेंट कॉलोनी (वार्ड नंबर 9) में रह रहा था।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार स्कूटी की सीट पर लेटा हुआ है और अपने पैरों से हैंडल को नियंत्रित कर रहा है। राहगीरों ने इस जानलेवा स्टंट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
वीडियो सामने आते ही दंतेवाड़ा पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एएसपी आर.के. बर्मन ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की गई। पुलिस ने युवक पर 5000 रुपये का चालान काटा और उसे जेल भेज दिया है।
एएसपी की अपील: रील के चक्कर में न गंवाएं जान
एएसपी आर.के. बर्मन ने आम जनता और युवाओं से अपील करते हुए कहा सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। सोशल मीडिया पर चर्चा पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”






