छत्तीसगढ़

Suicide News: शादी में देरी और सामाजिक दबाव बना मौत की वजह: वैलेंटाइन वीक में लिव-इन कपल ने दी जान

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकोटा गांव में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी में हो रही देरी और सामाजिक बदनामी के डर से परेशान एक युवा लिव-इन कपल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

PENDRA NEWS. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकोटा गांव में वैलेंटाइन वीक के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी में हो रही देरी और सामाजिक बदनामी के डर से परेशान एक युवा लिव-इन कपल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
मृतकों की पहचान अनीता सिंह (20 वर्ष) और कृष्णा सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब तीन महीनों से गांव में अलग घर लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: IT Raid News: छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों पर IT का शिकंजा: बिलासपुर और जांजगीर में बड़ी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी की देर रात युवती अनीता सिंह ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब युवक कृष्णा सिंह ने उसे फंदे से लटका देखा, तो उसने तत्काल उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रेमिका की मौत से टूट चुके युवक ने कुछ ही देर बाद घर के पास स्थित एक नीलगिरी के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शादी में कानूनी अड़चन बनी कारण
बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। परिजनों की सहमति के बावजूद युवक की उम्र कानूनी रूप से 21 वर्ष न होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। सामूहिक विवाह के लिए किया गया आवेदन भी इसी वजह से निरस्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Crime News: राजधानी में हेरोइन सप्लाई का भंडाफोड़: आमानाका थाने में पदस्थ आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

परिजनों ने क्या कहा
मृतका के पिता मान सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों को कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी थी। युवक इसके लिए तैयार था, लेकिन युवती सामाजिक बदनामी को लेकर लगातार मानसिक दबाव में थी। वहीं मृतका की नानी मानवती बाई ने बताया कि युवती की मौत के बाद युवक बेहद व्यथित था और लगातार कह रहा था कि वह भी अब नहीं जी पाएगा।
सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india