Murder News: लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
छत्तीसगढ़ के भिलाई (भट्टी थाना क्षेत्र) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में अपने पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ रह रही थी।

BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ के भिलाई (भट्टी थाना क्षेत्र) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में अपने पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ रह रही थी।
शराब पीने के दौरान बिगड़ी हालत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 5 फरवरी की रात की है। बताया जा रहा है कि राजिंदर और उसका पार्टनर राजा साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर की नाक से खून बहने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में राजा की माँ उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुँची, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को मौत की पुष्टि की गई।
परिजनों का गंभीर आरोप: ‘गला दबाकर की गई हत्या’
राजिंदर के पति हरविंदर सिंह और उसके दो बच्चों (बेटी परमजीत और बेटा आदित्य) ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या गला दबाकर की गई है और उसके शव को लावारिस हालत में अस्पताल में छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी बताया कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देरी से (6 फरवरी दोपहर 2 बजे) दी गई। मृतका की भांजी कृतिका के अनुसार, राजिंदर और राजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम का इंतजार
भट्टी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। थाना टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कचंदूर भेजा गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार पार्टनर की तलाश की जा रही है।
राजिंदर कौर पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। करीब 4 साल पहले वह अपने पति को छोड़कर राजा नाथ के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी का काम करते थे।











