छत्तीसगढ़

Sukma News: शाह के दौरे के बीच बड़ा नक्सली सरेंडर: झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू समेत 10 माओवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला कुख्यात नक्सली चैतु उर्फ़ श्याम दादा शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर गया। उसके साथ 10 अन्य माओवादी भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ गए।

SUKMA NEWS. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला कुख्यात नक्सली चैतु उर्फ़ श्याम दादा शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर गया। उसके साथ 10 अन्य माओवादी भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ गए।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News:रील्स की दीवानगी बना रही सड़कें खतरनाक, बिलासपुर में कार की छत पर स्टंट, ड्रोन से शूट—पुलिस ने तुरंत दबोचे

चैतू लंबे समय तक दरभा डिवीजन का इंचार्ज रहा है और 2013 के झीरम हमले में उसकी प्रमुख भूमिका बताई जाती है। इस हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। वर्षों से वांछित चल रहे चैतू का समर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

सभी माओवादियों ने बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जिला प्रशासन के सामने सरेंडर किया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार टूटते संगठन, खोखली विचारधारा और सुरक्षा बलों की बढ़ती पकड़ के कारण नक्सलियों में समर्पण की प्रवृत्ति तेज हुई है।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News:10वीं का छात्र 12 दिन से लापता: स्कूल जाने निकला फिर गायब, रेलवे स्टेशन के पास मिली स्कूटी

इस पूरे घटनाक्रम को केंद्र के गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे हैं और डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसे समय में इस स्तर का समर्पण सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india