छत्तीसगढ़

Bilaspur News:एसी कंप्रेसर फटने से भीषण धमाका, दो सगे भाई बुरी तरह झुलसे

तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर 'परफेक्ट सॉल्यूशन' नाम की एसी रिपेयरिंग की दुकान स्थित है। रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान संचालक आरिफ मिर्जा और उनके भाई शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू (निवासी रतनपुर) दुकान के भीतर एसी में गैस भरने या मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया। सीधी चपेट में आने के कारण दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

BILASPUR NEWS. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तैयबा चौक स्थित एक एसी रिपेयरिंग शॉप में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दुकान में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक एसी कंप्रेसर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नाम की एसी रिपेयरिंग की दुकान स्थित है। रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान संचालक आरिफ मिर्जा और उनके भाई शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू (निवासी रतनपुर) दुकान के भीतर एसी में गैस भरने या मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया। सीधी चपेट में आने के कारण दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

​धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल भाइयों को पास के अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ‘बर्न अस्पताल’ रेफर करने की सलाह दी है। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ब्लास्ट किन तकनीकी कारणों से हुआ और क्या सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india